पटियाली: रनेठी गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई मारपीट, कोर्ट के आदेश पर 2 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रनेठी के रहने वाले निसार खा ने आरोप लगाया कि गांव में पड़ोस का ही रहने वाला परवेज अपने पिता को गाली दे रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने फिरोज को बुला लिया। और उसके घर के अंदर घुसकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।