मलसीसर: मंडावा में जर्जर हवेलियों के कारण 13 दिन से रास्ता बंद, व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
मंडावा के वार्ड संख्या 6 में दो जर्जर हवेलियों के कारण पिछले 13 दिनों से आम रास्ता बंद पड़ा है। इससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, एसडीएम और नगर पालिका ईओ के नाम ज्ञापन सौंपा।