मलसीसर: मंडावा पुलिस ने साइबर अपराध की शिकायत में संलिप्त एक खाताधारक को किया गिरफ्तार
साइबर अपराध के खिलाफ मंडावा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना खाता साइबर फ्रॉड के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने विजय कुमार कुमावत पुत्र सीताराम कुमावत, निवासी वार्ड नं. 17, मंडावा को गिरफ्तार किया है।