मलसीसर: ढाका का बास में बस स्टैंड के नजदीक सड़क हादसा, पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
मंडावा थाना क्षेत्र में ढाका का बास गांव के बस स्टैंड के नजदीक एक बाइक सवार की मौत होने का मामला सांमने आया है। हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सुमित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आए पशु से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सुमित को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।