गाण्डेय: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलैयटांड़ नदी किनारे पलाश के पेड़ से मिला महिला का शव, फैली सनसनी
Gandey, Giridih | Sep 11, 2026
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलैयटांड़ नदी किनारे शुक्रवार को 9 बजे पलाश के पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतका की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी गांव के टोला ढकवाडीह निवासी डिस्को मुर्मू की 38 वर्षीय पत्नी बुधनी टूड्डू के रूप में हुई है।