भंडरा: भंडरा मसमानो में आंबेडकर जयंती पर प्रभात फेरी, गोष्ठी व क्विज का आयोजन, मुखिया ममता कुमारी ने कहा- समानता से बनेगा समाज
भंडरा प्रखंड के ग्राम पंचायत मसमानो में मंगलवार दोपहर 12 बजे आंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभात फेरी, माल्यार्पण, विचार गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।