➡️ सेवा संकल्प अभियान: जनभागीदारी और विभागीय समन्वय हेतु जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला प्रशासन सागर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए एनआईसी कक्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान की तैयारियों में जनभागीदारी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समन्वय की समीक्षा करना था।
बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत 25 सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जनप्रतिनिधियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और हर वर्ग की सहज भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
17 सितंबर को सायं 7:00 बजे सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ अभियान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, 'आंगन मिलन सेवा' और 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' आयोजित की जाएगी।
'सेवा मेरा योगदान' के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियां- वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, शिक्षा सहयोग, डिजिटल साक्षरता, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति जैसी गतिविधियों पर चर्चा की गई।
*विभागवार तैयारियों के निर्देश*: प्रशासन द्वारा अधिकारियों को पेयजल, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थलों की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने और आपसी समन्वय से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत एवं सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar