बक्सर: गोलंबर से केंद्रीय कारा तक जेपी गंगा पथ की तर्ज पर सड़क निर्माण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मांग
Buxar, Buxar | May 24, 2026 23 मई को बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में आए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे के दौरान जिले के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपकर बक्सर गोलंबर से चरित्रवन होते हुए केंद्रीय कारा तक गंगा किनारे जेपी गंगा पथ की तर्ज पर सड़क निर्माण कराने की मांग की।