अमरिया: अमरिया में महिला जन आक्रोश रैली, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अमरिया से बड़ी खबर ,महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर अमरिया में महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली ब्लॉक सभागार से शुरू होकर अमरिया बाजार तक पहुंची। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला उपाध्यक्ष मानसिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने की।