गुरनावदा, ढेंगदा, जाटखेडा, कलारना आदि ग्रामों में हटाये अवैध कब्जे
राजस्व विभाग द्वारा आदिवासियों को कब्जा दिलाने की कार्यवाही
------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तहसील श्योपुर अंतर्गत ग्राम गुरनावदा, ढेंगदा, जाटखेडा, कलारना, भीखापुर, हरपुरा में अवैध रूप से काबिज लोगों के कब्जे हटाकर आदिवासी कृषको को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने कार्यवाही की गई है। कुल 26 प्रकरणों में पारित बेदखली आदेश के उपरांत यह कार्यवाही की गई है।
तहसीलदार श्री दीपेश धाकड ने बताया कि ग्राम गुरनावदा के सर्वे क्रमांक 561 रकबा1.04 हे. 566 रकबा 1.04 हे., 565 रकबा 0.950 हे., 564 रकबा 1.04 हे., 193/1 रकबा 1.540 हे., 412 रकबा 0.930 हे., 569 रकबा 1.040 हे., 568 रकबा 1.040 हे., 638 रकबा 1.00 हे., 567 रकबा 1.04 हे., 262 रकबा 0.200 हे., 182/3, 193/2 रकबा 0.630हे., 352, 362 रकबा 0.630 हे., 382/2, 382/3 रकबा 0.690 हे., 182/1 रकबा 1.57 हे. भूमि से अजय पुत्र भंवरसिंह जाट, गोपाल पुत्र सुमेरसिंह जाट, नागराम पुत्र रामपाल गुर्जर, हनुमान पुत्र ओमप्रकाश गुर्जर, हरिशंकर पुत्र रघुवीर जाट, धारासिंह पुत्र गिर्राज गुर्जर, कमल पुत्र रामलखन जाट, रघुवीर पुत्र रामप्रसाद बैरवा, गोपाल पुत्र पुरुषोत्तम जाट, देवीशंकर पुत्र मदरूप बैरवा, विजयसिंह पुत्र रणवीर जाट, पुरण पुत्र राधेश्याम जाट द्वारा किये गये अवैध कब्जों को हटाकर आदिवासी भूमिस्वामियों को कब्जा सौंपा गया है।
इसी प्रकार ग्राम ढेंगदा में सर्वे क्र. 41, 42, 43 में से कुल रकबा 0.658 हे. भूमि से राजाराम पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी ढेंगदा का कब्जा हटवाकर आदिवासी भूमिस्वामी को दिलाने की कार्यवाही की गई। ग्राम जाटखेड़ा में सर्वे क्र. 31/1 रकबा 1.003 से भैरूलाल पुत्र रणजीत मीणा निवासी जाटखेड़ा का अवैध कब्जा हटाकर आदिवासी भूमिस्वामी को सौंपा गया। ग्राम कलारना में सर्वे क्र. 98/23/1 रकबा 0.293 हे. भूमि से प्रेमराज पुत्र शंकर गुर्जर निवासी ढेंगदा का कब्जा हटाकर आदिवासी भूमिस्वामियों को मौके पर कब्जा दिलाया गया है।
ग्राम भीखापुर की भूमि सर्वे क्र. 234 रकबा 0.590हे., 235 रकबा 0.590हे., 236 रकबा 0.590 हे., 238 रकबा 0.590हे., 239 रकबा 0.590 हे पर अवैध रूप से काबिज इरफान पुत्र शेर मोहम्मद जाति मुसलमान, जफरुद्दीन पुत्र इमदाद जाति मुसलमान निवासीजन ग्राम ज्वालापुर के अवैध कब्जा हटवाकर आदिवासी भूमिस्वामियों को कब्जा दिलाने की कार्यवाही की गई।
ग्राम हरपुरा में भी सर्वे क्रमांक 103/1 रकबा 0.690 हे.103/2 रकबा 0.690 हे., 103/5 रकबा 0.690 हे. भूमि पर नजर अली पुत्र जाउद्दीन निवासी दांतरदा खुर्द, सदरुद्दीन पुत्र शौकत अली निवासी दांतरदा खुर्द का अवैध कब्जा हटाकर आदिवासी भूस्वामियों को सौंपा गया है।
अवैध कब्जा हटाने से पूर्व तहसीलदार श्योपुर तथा नायब तहसीलदार मानपुर द्वारा मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विधिवत सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश पारित किया गया था। सभी अवैध कब्जाधारियों से पुनः कब्जा नहीं करने हेतु बंध पत्र का निष्पादन किए जाने हेतु भी आदेशित किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur