विशेष अभियान दिवस पर मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण, 456 बीएलओ ने किया कार्य
हरदोई। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार तथा मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल और अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देशन में अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में बूथ संख्या 183 से 188 तक लोक निर्माण विभाग कार्यालय हरदोई स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण और सत्यापन का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने बूथ संख्या 284-285 क्षेत्रीय वन कार्यालय, बूथ संख्या 72-73 प्राथमिक विद्यालय भीखपुर, बूथ संख्या 74 प्राथमिक विद्यालय इटोरिया, बूथ संख्या 75 जूनियर हाईस्कूल बभनापुर, बूथ संख्या 361-362 प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर साहौरा, बूथ संख्या 358-359 प्राथमिक विद्यालय मजरेता तथा बूथ संख्या 349 प्राथमिक पाठशाला बेहटा सदई सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार फार्म-6, 7 और 8 प्राप्त करने तथा उन्हें डिजिटल करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने पर जोर दिया।
विशेष अभियान दिवस पर तहसीलदार सदर दीपक गौतम, खंड विकास अधिकारी सुरसा दीपांकर आर्य, खंड विकास अधिकारी बावन कविता अवस्थी, खंड शिक्षा अधिकारी बावन राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सदर वसुंधरा त्रिपाठी, प्रमय कुमार सिंह और राम किशोर यादव सहित विभिन्न अधिकारियों ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर अभियान का जायजा लिया।
अभियान में सुपरवाइजर एवं लेखपाल वीरेश राजपूत, मनोज यादव, पवन दीक्षित, रवि शुक्ला, कुलदीप दीक्षित, पवन यादव और साधना मौर्य सहित विभिन्न कर्मचारियों ने सहभागिता की। वहीं, लोक निर्माण विभाग कार्यालय स्थित बूथों पर रामकुमार राठौर, विमलेश कुमार, रमा सिंह, सुनीता, अनिल कुमार और प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य बीएलओ ने कार्य किया।
इस विशेष अभियान दिवस पर जिले में कुल 456 बूथ लेवल अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया।
Bilgram, Hardoi | Nov 22, 2026