डग: मांडवी के शिक्षक ने शिक्षा के क्षेत्र में की अनोखी पहल, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को और बनाया रोमांचक
Dug, Jhalawar | Jul 13, 2024 शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों की कोई कमी नहीं है, और ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडवी के एक शिक्षक सुनील कुमार ने। इस शिक्षक ने विद्यालय के कक्षा कक्षों को ट्रेन का रूप देकर न केवल छात्रों की उत्सुकता बढ़ाई है, बल्कि उनके सीखने के अनुभव को भी और मजेदार बना दिया है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर शैक्षिक माहौल बनाना है।