डग: डग में बिजली के पोल से करंट लगने से महिला की हुई मौत
Dug, Jhalawar | Jul 11, 2024 डग में मजदूरी कर घर लौट रही महिला सोहनबाई की बिजली के पोल से करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने महिला को चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर के पास बिजली का पोल लगा हुआ है, उसमें करंट आ रहा है, इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।