डग: भवानीमंडी में मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किया वितरित, स्वास्थ्य की दी जानकारी
Dug, Jhalawar | Jul 10, 2024 भवानीमंडी में मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दिया गया। इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय में 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री प्रोटीन पाउडर के डिब्बे, गुड़, दलिए के पैकेट व फल वितरित किए साथ ही गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।