डग: डग में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कस्बे से निकाली कलश यात्रा
Dug, Jhalawar | Jul 9, 2024 डग में नाई मोहल्ला स्थित हरिहरेश्वर महादेव स्थापना को लेकर मोहल्लेवासियों के सहयोग से नवनिर्माण मंदिर समिति द्वारा शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना को लेकर कांच वाले हनुमानजी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 11 जुलाई को मूर्ति स्थापना के साथ महाप्रसादी भंडारा का आयोजन किया जा जाएगा।