डग: पगारिया पुलिस ने 155.150 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा किया जप्त, परिवहन में प्रयुक्त कार की जप्त
Dug, Jhalawar | Jul 12, 2024 पगारिया पुलिस में अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्रस्त के दौरान 155.150 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। जप्त पदार्थ की अनुमानित कीमत 23 लाख 27 हजार280 रुपए बताई जा रही है।