किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी चेयरमैन से की मुलाकात
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
आज रेवाड़ी अनाज मंडी मे इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव जी की अध्यक्षता में इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात करके मण्डी में आ रही विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया। किसानों ने बताया कि वो रात 10 बजे से लाईन में लगकर अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे है। किसानों ने यह भी बताया की पिछले साल की सरकार द्वारा दी गई भावांतर योजना का पैसा भी कई किसानों के बैंक खाते में नही आए हैं। इंडियन नेशनल लोकदल किसानों और आम जनता के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाती रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा मंडी में आने वाले लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो, यही हमारी प्राथमिकता है।
इसके उपरांत इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री अनिल सैनी जी व सचिव नरेन्द्र यादव से मुलाकात कर किसानों को मंडी में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया व किसानों तथा मंडी में आने वाले लोगों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
इस मौके पर प्रदेश लेबर सेल अध्यक्ष राजवीर चहल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत राम डहीनवाल, महिला जिला अध्यक्ष कमला शर्मा, हल्का अध्यक्ष सुमेर बणीपुर, हल्का अध्यक्ष वरुण गांधी, ललित टिकला, सुरेंद्र ढाकिया, कैप्टन विजय सिंह, कैप्टन रतन सिंह यादव (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ), सतीश सुरखपुर, सोनू सैनी रमेश यादव, मीर सिंह मोहमदपुर, विजय सिंह फौजी, जसबीर सिवाच, राजेन्द्र आसियाकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Oct 10, 2026