कुडू: जामुनटोली गांव में पुआल में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर हुई मौत
कुडू थाना क्षेत्र के जामुनटोली गांव में एक युवक की संदिग्ध. परिस्थितियों में पुआल में जलने से मौत हो गई। गौर तलब है कि गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 जामुनटोली में विनय साहू की जनवितरण दुकान के बगल में रखे चारो भगत के पुआल के गांज में एक जला हुआ शव लोगों ने देखा।