मुगलसराय: मुगलसराय थाना क्षेत्र में 7 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बचपन अभियान के क्रम में गुरुवार को एसडीएम आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष, श्रम पर्वतन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने मुगलसराय थाना क्षेत्र के दुकानों, प्रतिष्ठानों व होटल में छापेमारी करके सात बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।