मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन के समीप अज्ञात कारणों से ट्रेन में एक महिला यात्री की मौत, शव को लाया गया जिला मोर्चरी
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन समीप ट्रेन में गुरुवार तड़के सुबह अज्ञात कारण एक महिला यात्री की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मुंबई के रहने वाले सालन आबा कावले ट्रेन में अपने किसी सगे-संबंधी के साथ यात्रा कर रही थी, कि अज्ञात कारण मौत हो गई। सूचना लगते ही मौके पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, वही अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।