गुना नगर: ग्राम खेजरा गुरुजी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर की मारपीट
गुना। जिले के धरनावदा थानांतर्गत ग्राम खेजरा गुरुजी में पानी मोटर चोरी की पुलिस में शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। रिपोर्ट से नाराज गांव के तीन लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडे, लुहांगी से जमकर मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।