पटेरा: कुआखेड़ा बाजी में सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, हटा-पटेरा-कटनी स्टेट हाइवे पर जाम
Patera, Damoh | Sep 3, 2026 पटेरा ब्लॉक के कुआखेड़ा गाँव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया,बड़ी सँख्या में महिलाएँ और लोग सड़क पर बैठ गए,हटा-पटेरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया,ग्रामीणों के प्रदर्शन से सड़क पर दोनों और वाहनों की कतारे लग गई, आज गुरुवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन होने की सूचना पर हटा थाना पुलिस और पटेरा तहसीलदार मानसी अग्रवाल मौके पर पहुंची।