Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सावन के पहले सोमवार पर भूरेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश उरई (जालौन)। सावन के प्रथम सोमवार पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए व्यवस्थित बैरिकेडिंग, पर्याप्त पेयजल, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखने और कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस सेवा तथा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 3, 2026

MORE NEWS

जालौन में व्यापारी से हुई चोरी (टप्पेबाजी) का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच बदमाश गिरफ्तार

सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मिली सफलता, 80 हजार रुपये और दो बाइक बरामद

जालौन पुलिस ने व्यापारी से नकदी चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 80 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 29 जुलाई को व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल ने कोतवाली जालौन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 28 जुलाई की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर रखे बैग से 82 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 अगस्त को संयुक्त अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम में से 2 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से शेष 80 हजार रुपये बरामद कर लिए। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं। गिरफ्तार आरोपियों में वाशिल, सजल फरीदी, सूफियान उर्फ लकी, फरहान और शानू शामिल हैं, जो जालौन नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से इस वारदात का जल्द खुलासा संभव हो सका।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन में व्यापारी से हुई चोरी (टप्पेबाजी) का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच बदमाश गिरफ्तार सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मिली सफलता, 80 हजार रुपये और दो बाइक बरामद जालौन पुलिस ने व्यापारी से नकदी चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 80 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 29 जुलाई को व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल ने कोतवाली जालौन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 28 जुलाई की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर रखे बैग से 82 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 अगस्त को संयुक्त अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम में से 2 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से शेष 80 हजार रुपये बरामद कर लिए। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं। गिरफ्तार आरोपियों में वाशिल, सजल फरीदी, सूफियान उर्फ लकी, फरहान और शानू शामिल हैं, जो जालौन नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से इस वारदात का जल्द खुलासा संभव हो सका। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 3, 2026

खामोशी में भी जो सुन ले वही मेरे महादेव 🌿🕉️🔱

पवित्र सावन माह के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

#Sawan2026 #HarHarMahadev #JaiBholenath #SawanSomwar #Mahadev

खामोशी में भी जो सुन ले वही मेरे महादेव 🌿🕉️🔱 पवित्र सावन माह के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं #Sawan2026 #HarHarMahadev #JaiBholenath #SawanSomwar #Mahadev

Orai, Jalaun | Aug 2, 2026

जालौन में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के खोड गांव में शनिवार देर रात बाइक चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुनील के घर के बाहर खड़ी बाइक को दो युवक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान घर के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय, निवासी बेहमही बताया। वहीं फरार युवक की पहचान जीतू, निवासी सरेनी के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने अजय को भागने से रोकने के लिए खंभे से बांध दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी।

घटना की सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों युवकों का क्षेत्र में पहले हुई चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तहरीर प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के खोड गांव में शनिवार देर रात बाइक चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुनील के घर के बाहर खड़ी बाइक को दो युवक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान घर के लोगों की नजर उन पर पड़ गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय, निवासी बेहमही बताया। वहीं फरार युवक की पहचान जीतू, निवासी सरेनी के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने अजय को भागने से रोकने के लिए खंभे से बांध दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। घटना की सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों युवकों का क्षेत्र में पहले हुई चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तहरीर प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 2, 2026

डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद, महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला

कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार देर रात डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि रात करीब 11 बजे गांव में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है और उसी रंजिश के चलते हमला किया गया।

हमले में सुशीला और शशि देवी घायल हुईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोंच कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कोंच कोतवाल निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद, महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार देर रात डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रात करीब 11 बजे गांव में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है और उसी रंजिश के चलते हमला किया गया। हमले में सुशीला और शशि देवी घायल हुईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोंच कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोंच कोतवाल निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 2, 2026