चास: अनिता हत्याकांड पर भाजपा का हमला, बोकारो ज़िला अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
Chas, Bokaro | May 31, 2026 बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा निवासी अनीता देवी की मौत के मामले को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर चिंता जताई है।इस संबंध में भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज ने चपरी रेस्ट हाउस में समय चार बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।