छबड़ा में कचरा संग्रहण शुल्क और प्रस्तावित भूमि बिक्री समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
सात सूत्रीय मांगों पर कांग्रेस मुखर, पालिका प्रशासन को दी चेतावनी, पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन
छबड़ा। नगरपालिका के 40 रुपए कचरा संग्रहण शुल्क और प्रस्तावित भूमि बिक्री सहित शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईओ संदीप गहलोत को ज्ञापन सौंपकर सात मांगें रखीं और सात दिन में समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन तथा जरूरत पड़ने पर छबड़ा बंद की चेतावनी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सोनी, पूर्व पार्षद खालिद राणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Social News
Sangod, Kota | Oct 5, 2026