सांगोद में अदालत रोड पर तीन दुकानों के बाहर रखे सामानों में तोड़फोड़
पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को दी शिकायत, अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़
सांगोद, यहां अदालत रोड स्थित हरिजन बस्ती में सड़क किनारे तीन दुकानों में रविवार रात अज्ञात लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। दुकानों के बाहर रखे सामानों को तोड़ दिया तथा लोहे की जालियों को भी तोड़ दिया। सोमवार सुबह लोगों ने दुकानों के बाहर की स्थिति देखी और दुकानदारों को सूचित किया। बाद में दुकानदारों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
Sangod, Kota | Oct 5, 2026