कोटा में आग बुझाने के लिए नगर निगम को मिला साढ़े 9 करोड़ की वॉटर टावर मशीन
बहुमंजिला इमारतों में 36 मीटर ऊंचाई तक इमारतों में लगी आग पर काबू पाने में सक्षम
नगर निगम कोटा के अग्निशमन विभाग को बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के लिए करीब साढ़े 9 करोड़ रुपए की लागत का अत्याधुनिक आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (AWT) अग्निशमन वाहन मिला है। यह वाहन करीब 36 मीटर ऊंचाई तक पहुंचकर ऊंची इमारतों में लगी आग पर काबू पाने में सक्षम है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर की ओर से यह वाहन नगर निगम अग्निशमन विभाग को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन में फुल ऑटोमेटिक सिस्टम के साथ कैमरे लगे हैं, जिससे इसे कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जा सकता है। इससे ऊंची इमारतों में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी और आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के प्रयासों से यह सुविधा मिली है। श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन पर वाहन का डेमो भी लिया गया। इस दौरान असिस्टेंट ऑफिसर सीता चोबदार, फायर ऑफिसर अजहर सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
Sangod, Kota | Oct 4, 2026