भादरा: भादरा में एक ही रात तीन दुकानों के ताले टूटे, नकदी और सामान की हुई चोरी
भादरा में एक ही रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। बाइक एसेसरीज की दुकान से सामान व चांदी का सिक्का, प्रिंटिंग प्रेस से नकदी और इलेक्ट्रॉनिक-फर्नीचर दुकान से करीब 300 रुपये चोरी हुए। एक दुकान में मिला मोबाइल पुलिस के लिए अहम सुराग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी से जांच शुरू की।