बक्सर: जिला जज ने किया बक्सर महिला जेल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश.
Buxar, Buxar | May 18, 2024 जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह ने शनिवार को महिला जेल का निरीक्षण किया, वे दोपहर बाद महिला जेल पहुंचे. उनके साथ न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवेश कुमार भी उपस्थित थे. न्यायाधीश ने महिला बंदियों का हाल-चाल लिया. वे जेल स्थित स्वास्थ्य केंद्र, रसोईघर, बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया.