मड़ावरा: पिपरिया गाँव में अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने किया कीटनाशक का सेवन
तहसील मड़ावरा के पिपरिया गाँव में शुक्रवार की रात 9 बजे एक ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजनों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।