बिजनौर: बिजनौर में फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में पुलिस ने बरामद किए दो सोने के सिक्के
Bijnor, Bijnor | Jan 5, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब शाम 5:00 बजे ए एसपी संजीव वाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी लवीपाल व सार्थक चौधरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उनकी निशान देही पर नजीबाबाद थाना क्षेत्र से सोने के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। इस मामले में सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है