नूह: पुलिस पर फायरिंग के चार आरोपियों को नूंह की अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई
नूंह की अदालत ने 2019 में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को सात साल के कठोर कारावास और जुर्माना सुनाया। घटना के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों पर देशी कट्टों से फायरिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने सभी चार आरोपियों को पकड़ा था।