नाथनगर: नाथनगर में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का समापन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया संबोधित
भाजपा संगठनात्मक जिला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का समापन रविवार को करीब साढ़े चार बजे हुआ। समापन सत्र में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।