आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के लदमा में रविवार को विकासशील इंसान पार्टी की बैठक हुई
पार्टी के जिला महासचिव गुलाबी सहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव सहनी सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और रणनीति भी तैयार की गई। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया। सभी नए पद धारकों को माला पहनकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।