फूलिया कलां: ईद उल अजहा पर कैलाशपुरी रोड स्थित ईदगाह में हुई विशेष नमाज, अमन चैन और खुशहाली की मांगी गई दुआ
फूलियाकलां में ईद उल अजहा का पर्व गुरुवार को भाईचारे और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे कैलाशपुरी रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। हाफिज महराज आलम ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।