बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बिना रिकॉर्ड के Paytm QR कोड किसने लगवाए? मंदिरों में लगे QR कोड का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। BKTC के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मंदिर समिति नौ बार कोर्ट में सुनवाई होने के बावजूद एक बार भी पेश नहीं हुई। वहीं, समिति के लेखा विभाग ने भी लिखित में माना है कि Paytm के साथ किसी अनुबंध का रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। ऐसे में पूरे मामले में वित्तीय गड़बड़ी और मिलीभगत की आशंका जताते हुए अजेंद्र अजय ने शासन से SIT जांच की मांग की है। अब सवाल है कि आखिर मंदिर परिसर में ये QR कोड किसके आदेश पर लगाए गए?