अंबाह: नपा के सभागार में पार्षदों ने प्रेस वार्ता की, जयश्वर महादेव मेले की परंपरा और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Ambah, Morena | Nov 5, 2026 अंबाह में जयेश्वर महादेव मेले की परंपरा और नगर पालिका के राजस्व को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। पार्षदों ने बिना अनुमति मेले के आयोजन पर रोक, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर सवाल उठाए। साथ ही तालाब में मशीनों से कचरा निस्तारण पर पर्यावरणीय नुकसान की चिंता जताई।