लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
लखीसराय। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार की पूर्वाहन 11:20 पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम नीरज कुमार ने की।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एसडीपीओ एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।