हथुआ: मीरगंज: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या की, आशंका
मीरगंज में मंगलवार को आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की जांच की। हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है।