कांके: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर पर खुशी जताई
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 झारखंड विधानसभा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों का ऐसा ही हश्र होता है। उन्होंने कहा कि अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगी तो पुलिस चुपचाप नहीं रहेंगे पुलिस भी गोली चलाएगी। बता दें कि गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।