कांके: झारखंड विधानसभा में विधायक नवीन जायसवाल ने कहा, राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कानून व्यवस्था को नियंत्रित करना
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 झारखंड विधानसभा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विधायक नवीन जायसवाल ने कहा लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े लूट और हत्या को अंजाम दिया जा रहा है, विपक्ष के रूप में हम आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाना चाहिए हेमंत सोरेन सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।