कांके: कोकर में राम लखन सिंह कॉलेज के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 4 घायल
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 कोकर स्थित राम लखन सिंह कालेज के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे स्कॉर्पियो ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही दो की मौत हो गई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कार्पियो ने कोकर स्थित राम लखन सिंह कॉलेज के पास खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।