तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, हाइड्रा से निकाली गई गाड़ी
अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र में इन्हौना रेलवे क्रॉसिंग के मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। पिकअप में तेल लदा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गड्ढे में गिरी पिकअप को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। हाइड्रा की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। हादसे के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Mohd Sallan Mohd Musslim Dada Altaf
Amethi, Amethi | Oct 31, 2026