नईसराय: नई सराय पुलिस ने 6 लाख 30 हज़ार रुपए कीमत का 63 किलो हरा गांजा ज़ब्त किया
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नई सराय पुलिस ने सोमवार दोपहर 11 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताते हैं कि, अजलेश्वर गांव में गांजे के 63 किलो बजनी 50 से भी ज्यादा हरे पौधे जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए गांजे के पौधों की कीमत 6 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है।