बड़ौत: दोघट और नांगल निवासी 2 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Jun 8, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने 2 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मीडिया सैल बागपत ने रविवार शाम करीब 5:15 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि आरोपी रामपाल निवासी पट्टी मादान दोघट व सागर निवासी नांगल काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको दोघट व छपरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।