मढ़ौरा: पोझी भुआलपुर में विधायक ने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं
प्रखंड के पोझी भुआलपुर में स्थानीय विधायक सह पुर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने लोगों की जनसमस्या सुनी और मौके पर अधिकारियों से बातचीत करके मामले का निष्पादन कराया। इस संबंध में रविवार की दोपहर दो बजे विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि पोझी भुआलपुर में जनसमस्या सुनी गयी और कई विवाद का समझौता कराया गया।