सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद के नीरपुर मोहल्ले में किशोर को पीटकर किया जख्मी, पुलिस को दी गई जानकारी
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में जकरपुरा नीरपुर मोहल्ला में एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय किशोर को पीट कर जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे की है सूचना के बाद सूरजगढ़ा पुलिस द्वारा घायल किशोर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ा में प्राथमिक उपचार कराया गया.किशोर का सिर फट गया. गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मारपीट की बात कही गई.