घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण के लिए 25 लोगों को नोटिस जारी
Ghaghra, Gumla | Dec 17, 2024 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन काफी सक्रिय दिख रही है। प्रत्येक दिन अतिक्रमण का नापी किया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को नापी किया गया और 25 लोगों को नोटिस दिया गया जिसका सुनवाई 21 दिसंबर को किया जाएगा। साथ ही अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जितने भी जगह पर अतिक्रमण है। उसे चिन्हित करें।