डिंडौरी: बजाग के मेडिकल स्टोर्स का ज़िला प्रशासन की जांच टीम ने किया निरीक्षण
कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया के निर्देशानुसार गठित जांच टीम ने बजाग के आर्या, मौनी बाबा और साई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बताया कि निरिक्षण के दौरान गम्भीर अनियमितता और फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने पर जांच टीम ने कार्यवाही करते हुए साई मेडिकल स्टोर्स को तत्काल प्रभाव से बंद किया ।