महरौनी: नवयुवक समिति महरौनी के तत्वाधान में किले वाले हनुमान मंदिर से कुंडेश्वर धाम के लिए उत्साह से निकले सैकड़ों कावड़ यात्री
नवयुवक समिति महरौनी के तत्वाधान में किले वाले हनुमान मंदिर से सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कंधों पर कावड़ रखकर हर हर महादेव की जय घोष लगाते हुए नंगे पैर मप्र के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत कुंडेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। जहां कावड़ यात्रियों ने कुंडेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया।